फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंदरों में छिड़ा ऐसा संग्राम, इलाके में मच गई चीखपुकार; घरों में कैद हो गए लोग

मथुरा के बलदेव कस्बे में रविवार को बंदरों के दो झुंड आमने-सामने आने के बाद ऐसा महासंग्राम छिड़ा पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब 150-200 बंदरों के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक चले संघर्ष से बंदरों की चीख-पुकार से क्षेत्र गूंज उठा। दहशत में लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर खुद को अंदर कैद कर लिया, रास्तों पर सन्नाटा पसर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीवरी रोड मोहल्ला, ब्रह्मपुरी गली, गुधैनियां गली, होली रोड, बीच का पौठा काफी देर तक बंदरों के आतंक से प्रभावित रहे। बंदर एक-दूसरे पर हमला करते हुए गलियों, छतों व मकानों के आसपास दौड़ते रहे। अचानक हुए हमले व भगदड़ से आधा दर्जन से अधिक लोग बाल-बाल बच गए। जहां सुरक्षित स्थान मिला, वह वहीं भागता नजर आया। महासंग्राम में बंदरों ने बिजली की केबलों, मीटरों, दरवाजों व खिड़कियों को झकझोर दिया। बंदरों के उग्र व्यवहार, तेज चीखों से घरों में मौजूद लोग सहम गए । बंदरों के झुंड के वहां से हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, धीरे-धीरे घरों से बाहर निकले। स्थानीय निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय, सोनू पांडेय, गौरव दुबे, राजकुमार सोनी, चीनू पांडेय, उमेश पांडेय, मुकेश अग्रवाल, करन अग्रवाल, सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय, सोनू अग्रवाल ने बताया कि बलदेव कस्बे में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाहर से भी बंदरों को बलदेव क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, अलग-अलग गुट बन गए हैं, बंदर हमलावर हो रहे हैं। प्रशासन व नगर पंचायत बलदेव से बंदरों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी कार्रवाई बंदरों को पकड़वाने की मांग कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें