छाता चीनी मिल पर चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। भूतपूर्व सैनिक ललित कर्मयोगी किसान चीनी मिल धरना स्थल से बड़ी संख्या में किसानों ने मथुरा के लिए कूच करने की तैयारी कर ली है। इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में किसान और मातृशक्ति (महिलाएं) धरना स्थल छाता पर पहुंच रही हैं। क्षेत्र के गांव-गांव से किसानों के जत्थे अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ धरना स्थल की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। किसानों के हाथों में तिरंगा झंडा है और पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।