फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता शुगर मिल प्रकरण: सैकड़ो ट्रैक्टरों पर सवार होकर डीएम कार्यालय मथुरा घेरने निकले किसान

छाता मथुरा। छाता शुगर मिल पुनरुद्धार की मांग को लेकर लंबे समय से जारी आंदोलन ने अब उग्र रूप ले लिया है। धरना स्थल पर डटे किसान अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज होकर आज बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मथुरा स्थित जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय मथुरा का घेराव करने के लिए कूच कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान छाता शुगर मिल परिसर में बने धरना स्थल से ट्रैक्टरों का बड़ा काफिला लेकर निकले हैं। किसानों का स्पष्ट कहना है कि प्रशासन द्वारा लगातार दिए जा रहे आश्वासनों के बावजूद अब तक मिल को शुरू कराने के दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोधस्वरूप किसान अपनी आवाज सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर रैली के रूप में जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन और भारी संख्या में ट्रैक्टरों के कूच को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। मथुरा-दिल्ली राजमार्ग एवं कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें