फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जयपुर-बरेली हाइवे पर दर्दनाक हादसा...ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत; चौथे की हालत गंभीर

अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Dec 2025 07:01 PM IST

बरेली-जयपुर हाईवे पर बरेली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रीजा कार आगे चल रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर में घुस गई। कार में सवार शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद के तीन दोस्तों की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई, एक की हालत चिंताजनक बनी है। वे सभी वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। जानकारी के अनुसार सौरभ वर्मा, निकुंज गुप्ता, राजन गुप्ता और राजा भारद्वाज ब्रीजा कार से मथुरा वृन्दावन दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी कार जयपुर-बरेली हाइवे मार्ग पर गांव केशवपुर के समीप मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। इस दौरान चारों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी बिचपुरी प्रभारी वीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें