मथुरा में 11 दिसंबर को प्रांतीय रक्षा दल का 77वां स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समारोह के लिए विभाग द्वारा मांट स्थित स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रेम शंकर गौतम ने बताया कि प्रांतीय रक्षा दल के 77वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राजेश चौधरी होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि को परेड सलामी दी जाएगी। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रस्साकसी, वाॅलीबॉल और दौड़ आदि प्रतियोगिता की जाएंगी।