फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में गड्डा बचाने के चक्कर में सिर पर चढ़ा बस का पहिया, पति और बेटी के साथ मकान देखकर लौट रही थी महिला

Digvijay Singh Updated Sun, 30 Mar 2025 10:09 PM IST

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित पोतरा कुंड के पास गड्ढे बचाने के चक्कर में बस से स्कूटी टकरा गई। टक्कर के कारण महिला स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिरी और उसके सिर के ऊपर से पहिया चढ़ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर वृंदावन गेट खड़ीखाई कच्ची सड़क निवासी साधना (36) अपने पति महेश पाल और बेटी हर्षिता (8) के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। तीनों लोग लक्ष्मीनगर स्थित शास्त्री नगर में अपने मकान को देखकर लौटकर पुराने घर पर जा रहे थे। अभी वह पोतरा कुंड के पास पहुंचे ही थे कि चौधरी मसाले वाले की दुकान के आगे गड्ढे को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार महिला के पैर बस से टकरा गए और स्कूटी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित स्कूटी से उछलकर महिला सड़क पर गिरी और बस का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। महेश पाल और हर्षिता की चीख निकल गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर गोविंद नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक और बस को मौके से पकड़ लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गड्ढे को भरा पोतरा कुंड मार्ग पर यह गड्ढा पिछले काफी समय से बना हुआ था। गड्ढा भरने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रविवार को दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सीमेंट और गिट्टी से गड्ढा भर दिया ताकि आग कोई दुर्घटना न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें