फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खुले नाले में गिरा सांड, गोरक्षक दल ने बुलवाई जेसीबी...सुरक्षित बाहर निकाला गया

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 03:20 PM IST

मथुरा के वार्ड 36 में जयसिंहपुर में एक सांड 10 फीट गहरे खुले नाले में गिर गया। सांड की जान खतरे में देख लोगों की सूचना पर गोरक्षक दल व पुलिस टीम पहुंच गई। जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं गोरक्षक विष्णू चौहान, गायत्री प्रखंड और गौतम खंडेलवाल ने खुले नाले को लेकर रोष जताया। कहा कि खुले नाले के कारण आए दिन हादसे होने के बावजूद नगर निगम द्वारा ढंकान नहीं कराया जा रहा है। जिससे अप्रिय हादसे की आशंका भी रहती है। निगम के अधिकारी को ध्यान देना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें