मथुरा में भाई ने अपने ही भाई माैत के घाट उतार दिया। जमीनी विवाद के चलते दिनदहाड़े गोली मारकर भाई की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भाई को अरेस्ट किया है। मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट स्थित केनरा बैंक के सामने कार में साथियों के साथ आए युवक ने अपने सगे भाई पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।