तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में शनिवार की शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम को देखकर दुकानदार अपना-अपना सामान, (पट्टा, बेंच, तख्त, भट्टियां) हटाने लगे। बचे हुए सामान को हटाने का काम जेसीबी ने पूरा किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अभियान में मुंह देखकर व्यवहार किया जा रहा है। सिर्फ कमजोर लोगों के सामने अतिक्रमण हटाया जा रहा है। टीम ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। इस मौके पर एसडीएम राजकुमार भास्कर, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, सीओ भूषण वर्मा, ईओ संजय कुमार सहित कई अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।