फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में बालिका से हैवानियत...पीड़ित परिवार से मिला बसपा का प्रतिनिधि मंडल, सजा की मांग

अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Nov 2025 12:32 AM IST

मथुरा के साैख में मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ हुई हैवानियत की घटना से राजनीतिक दलों में भी गुस्सा है। सपा के बाद अब बसपा के मंडल प्रभारी दारा सिंह आजाद व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह आदि ने सोमवार को बालिका के माता-पिता से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्हें ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। दारा सिंह आजाद ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार चलाने में असमर्थ है। बसपा की सरकार में कानून का राज चलता था। प्रदेश को सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ही संभाल सकती हैं। अपराधी किसी भी जाति का हो, उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। सुरेश सिंह ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मंडल प्रभारी जीतेंद्र कर्दम, जिला प्रभारी रामबाबू, हेमेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष नरेश कुमार, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शेरसिंह पिप्पल, प्रहलाद सिंह, राजाराम, वीरपाल सिंह, गोवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें