तीर्थनगरी मथुरा के महावन तहसील क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज में मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। हिंदू धर्म में पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया की धूम मची रही। डीएम ने गोकुल बैराज के पास बासुदेव वाटिका के बीच बने कुंड में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने का स्थान चिन्हित किया था। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं की मूर्ति लेकर विसर्जन करने पहुंचे। इस मौके पर श्रद्धालु बैंडबाजा और डीजे के साथ भजन कीर्तन करते रहे।