यूपी के मथुरा स्थित थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में कुटी में रहने वाले साधु वेशधारी पर बच्चे के साथ कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।