कोसीकलां। मां पथवारी देवी पदयात्रा कमेटी के तत्वावधान में 19वीं पदयात्रा को लेकर शुक्रवार को मां पथवारी मंदिर परिसर में दुग्धाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। समिति के संरक्षक बिहारी लाल गोयल ने बताया कि इस बार 19वीं पदयात्रा दिनांक 15 मार्च को मां पथवारी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर मां नरी सेमरी मंदिर तक जाएगी। पदयात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। दुग्धाभिषेक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में राहुल सक्सेना, सौरभ बिछोरिया, हेमंत अग्रवाल, भोला ड्रेस वाले, संजय जयसवाल, कन्हैयालाल गोयल, भगवत मैथिल, दाऊ दयाल अग्रवाल, रमेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने माता के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।