फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 15 दिन से छाया अंधेरा, लोगों का फूट पड़ा बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश

अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Dec 2025 05:15 PM IST

मथुरा के नई बस्ती इलाके में पिछले 15 दिनों से विद्युत व्यवस्था ठप होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विभाग के अधिकारीयों से शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन के अलावा कोई समाधान अभी तक नहीं मिला है। मंगलवार को लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। लोगों ने बताया कि अंडरग्राउंड विद्युत केबल जलने के कारण विद्युत सप्लाई बंद है। विद्युत विभाग के द्वारा अस्थाई विद्युत केबल डाली गई जो की मात्र दो दिन ही चल सकी। वह भी खराब पड़ी है। विद्युत विभाग से शिकायत करने के लिए चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं की जा रही। पिछले 15 दिनों से विद्युत सप्लाई न मिल पाने के कारण घरों में अंधेरा छाया रहता है। पानी की सप्लाई भी नहीं मिल पा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें