फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में छह केंद्रों पर 3360 परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा

Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 04:05 PM IST

मथुरा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 3360 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में 6 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को लेकर सुरक्षा और शुचिता के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मानकों के अनुरूप केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से ही सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया, जबकि दोपहर 1:30 बजे प्रवेश का समय समाप्त होते ही गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा में धातु का कोई भी सामान/आभूषण, कोई भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, रंगीन/प्रिंटेड पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, कटर, व्हाइटनर, किसी भी प्रकार की घड़ी, कोई पेपर चिट, किताब, मैगजीन, किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ आदि ले जाने की अनुमति नहीं मिली। सख्त नियमों के तहत परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर केवल आवश्यक प्रपत्र ले जाने की अनुमति मिली, जबकि पेन तक की व्यवस्था एजेंसी की ओर से केंद्र के अंदर ही की गई थी। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई परीक्षा को लेकर केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें