बलदेव में अग्रवाल समाज संगठन के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 कन्याओं ने मंडप में फेरे लिए। अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया 25 जोड़ों का कन्यादान किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत बालयोगी महाराज ने कहा सामूहिक विवाह समारोह पुण्य का कार्य है। विशिष्ट अतिथि स्वामी प्रवेशानंद पुरी महाराज, राकेश बाबा महाराज ने कहा ऐसे कार्यों से देवता भी प्रसन्न होते हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, भाजपा नेता वीरपाल भरंगर, लेखराज सिंह प्रधान, उदयवीर सरपंच, मुकेश रावत, सोनू अग्रवाल, छैल बिहारी गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रभात गोयल, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे । संचालन संजीव अग्रवाल व पवन गोयल ने किया।