वृंदावन के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक 10 दिवसीय और लगभग 170 किमी लंबी ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा निकालेंगे। सोमवार को कृष्ण कृपा धाम में 200 से अधिक संतों और महंतों की बैठक हुई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा, अनुशासन और धार्मिक मर्यादाओं पर चर्चा की गई।