फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसानों ने प्रशासन से की ये मांग

मथुरा के फरह क्षेत्र में सोमवार दोपहर को खेत में रखी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक गांव से दूसरे गांव के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। गांव थिरावली निवासी लाखन सिंह, कुलदीप, मांगे, मेहताब आदि किसानों के खेतों की खड़ी एवं कटी हुई गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। गांव थिरावली से सटे गांव जमालपुर के मोहन सिंह के खेत को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जमालपुर निवासी सुरेश तरकर ने बताया कि आग के कारण किसानों की गेहूं फसल एवं भूसा जल गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें