श्रीकृष्ण के जन्म स्थान मथुरा में जन्माष्टमी को लेकर बड़ी धूम है। वहीं कृष्ण के जन्म से पहले यहां होने वाली मंगला आरती के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ उठा। बता दें कि जन्माष्टमी की सुबह होने वाली इस मंगला आरती का खास महत्व है इसलिए कोई भी श्रद्धालु इसमें शामिल होने का मौका नहीं छोड़ना चाहता।