यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही सबसे पहले मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ का गठन किया गया। लेकिन मेरठ में छेड़छाड़ का जो मामला सामने आया है उसने ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, यहां एक लड़की के साथ बाइक सवारों ने चलते टैम्पो को रुकवाकर छेड़छाड़ की, जब इसकी शिकायत पुलिस में की गई। तो पुलिस मनचलों पर कार्रवाई करने की बजाय लड़की के पिता को ही थाने उठा लाई। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के ओर से तहरीर दी गई है, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।