मथुरा के मांट के गांव जाबरा में किसान जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने किसानों को पूरा कर्ज माफ होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की कि यूपी में सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। कार्यक्रम में मथुरा सांसद हेमा मालिनी में मौजूद रहीं।