फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी के विरोध में किया प्रदर्शन, पुतला फूंक एसडीएम को साैंपा ज्ञापन

मैनपुरी के करहल में यूजीसी एक्ट के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण समाज सेवा समिति और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों के पदाधिकारी वृंदावन मन्दिर परिसर में एकत्रित हुए। उसके बाद वहां से नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे। यहां यूजीसी एक्ट का पुतला फूंका। उसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को दिया। ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि इस कानून से हमारे समाज के बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। सरकार इस कानून को तत्काल वापस ले। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया ने कहा कि इस कानून से युवा चिंतित है। सरकार को सामने आना चाहिए। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, अमर मिश्रा, सचिन त्रिपाठी, उदय पांडेय, आचार्य मुकेश दुबे, अर्जुन पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, रजनी तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें