फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करहल में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

मैनपुरी के करहल में मंगलवार को शहीदों के सम्मान मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। मोटामल महाराज मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के तहसील तिराहा, सुभाष गेट, किशनी चौराहा, घिरोर चौराहा होती हुई कोतवाली के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. सिपाहीराम पांडेय के समाधि स्थल पर पहुंची। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता अनुजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव शिशुपाल सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्पेन्द्र भारती, रमाकान्त दुबे, वीरेंद्र पाण्डेय, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, मनोज कश्यप, सचिन वर्मा, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, जॉनी यादव, अनूप यादव, अरविन्द गुप्ता आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें