फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विवाद मुक्त बनेंगे गांव, सालों पुरानी शिकायत होंगी दूर

जनवरी 2026 से तीन जुलाई 2026 तक सबसे ज्यादा राजस्व की शिकायतें मैनपुरी देहात से मिली हैं। इसी तरह से अन्य 29 गांव ऐसे हैं जहां से सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं। इन शिकायतों का निस्तारण करने के लिए मिशन समाधान के बाद अब हर शुक्रवार को राजस्व और पुलिस विभाग की टीम विवादों का निस्तारण करने गांव में जाएगी। जब तक संबंधित गांव की शिकायत का निस्तारण नहीं हो जाएगा, तब तक रोज टीम वहां जाकर समाधान करने में जुटेगी। जिलाधिकारी कार्यालय में रोजाना सैकड़ों शिकायत आती है़, उसमें करीब 80 फ़ीसदी शिकायत राजस्व से संबंधित होती हैं। इन शिकायतों का निस्तारण करने और इनमें कमी लाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों के 30 ऐसे गांव चिह्नित किए हैं, जहां से सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायत कार्यालय आ रही हैं। उन्होंने इन शिकायतों का निस्तारण करने के लिए हर तहसील में टीमों का गठन किया है, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व, थाना अध्यक्ष, बीडीओ, एडीओ पंचायत और सचिव शामिल होंगे। हर शुक्रवार को संबंधित तहसील के तीन गांव चिन्हित किए जाएंगे जहां पर यह टीम जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें