मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल चलो अभियान चलाया गया लेकिन विद्यालय में पढ़ने वाले प्रधानाध्यापक ही बच्चों का प्रवेश नहीं दे रहे हैं। बच्चों का प्रवेश नहीं हुआ तो वह अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर शिकायत की जिसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह पूरा मामला जागीर ब्लाक के मलखानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। क्षेत्र के करीब दर्जन भर बच्चे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे उन्होंने शिकायत की कि वह स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रधानाध्यापक के पास गए थे लेकिन कोई ना कोई कारण बात कर उनका प्रवेश नहीं किया जा रहा है बच्चों के परिजन ने भी कई बार प्रधानाध्यापक से निवेदन किया लेकिन उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला। भीषण गर्मी में बच्चे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत डीएम को बताई। इसके बाद डीएम ने बच्चों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।