फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी के बेवर में करंट लगने से दुकान कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 03:38 PM IST

मैनपुरी के बेवर कस्बा की शिवनगर कालोनी निवासी एक युवक की देर रात दुकान का शटर डालते समय करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी पर भेज दिया। घटना की फ़ौती मृतक के भाई सुधीर सक्सेना ने थाने पर दर्ज कराई है। मामले के अनुसार शिव नगर कॉलोनी निवासी राजू सक्सेना (35 वर्ष) पुत्र मिथलेश कुमार की बेवर में सरकारी अस्पताल के निकट पाल मिष्ठान की दुकान पर कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि देर रात्रि में जब दुकान कर्मचारी अपनी दुकान का शटर नीचे कर रहा था, तभी अचानक शटर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से राजू सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। राजू सक्सेना अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें