फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्वर ने दिया धोखा, खाद के लिए परेशान रहे किसान

बारिश की मार के बीच परेशान किसानों को खाद के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। गेहूं की फसल के लिए किसान सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे तो मुश्किल से दर्जन भर किसानों को खाद मिल ही पाई थी कि सर्वर अचानक से बंद हो गया। इसके चलते खाद का वितरण भी प्रभावित हो गया। इसके बाद किसान काफी देर तक हंगामा करते रहे। उनका कहना था कि कभी सर्वर तो कभी स्टॉक न होने की वजह से खाद नहीं मिल पा रही है। गेहूं की बुवाई के लिए समय पास आ गया है, लेकिन खाद न मिल पाने की वजह से देरी हो रही है। खाद समिति के सभापति अरविंद तोमर ने बताया कि पूरे जिले में सर्वर डाउन है, जिसकी वजह से खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। जैसे ही सर्वर काम करना शुरू कर देगा किसानों को खाद देना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें