फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोजगार सेवकों ने साैंपा ज्ञापन, बोले- मनरेगा के अतिरिक्त नहीं करेंगे कोई काम

मैनपुरी के करहल में मंगलवार को रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेन्द्र यादव के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर एग्रीस्टेक डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य करने में असमर्थता जताई है। रोजगार सेवकों ने पांच अक्टूबर 2012 के शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि शासनदेश के क्रम में मनरेगा के अतिरिक्त कोई काम नहीं कर सकते। रोजगार सेवकों का कहना है अगर उनसे एग्रीस्टेक कार्य करवाया जाता है, तो उन्हें उच्च गुणवत्ता युक्त मोबाइल फोन उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवेन्द्र यादव, दुर्वेश यादव, मनोज यादव, दिनेश, हरीशंकर, उदय प्रताप, कैलाश बाबू समेत तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें