मैनपुरी के भोगांव में जीओ और जीने दो, जय बोलो महावीर की, जैन धर्म की जय-जयकार जैसे उदघोषों के बीच महावीर स्वामी की रथयात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई रथयात्रा श्रीजैन मार्केट से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार का भ्रमण करती हुई श्री चन्द्रप्रभ जिनालय पहुंचकर समाप्त हुई।