फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेवर में रामलीला...प्रभु श्रीराम के धनुष तोड़ते ही जय श्रीराम से गूंजा मैदान

मैनपुरी में बेवर के जीडी रोड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला में बुधवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन स्थानीय बाल कलाकारों ने किया। राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए सभी राजाओं को आमंत्रित किया। कोई भी राजा शिव धनुष तोड़ने में सफल नहीं हो सका। इसके बाद ऋषि विश्वामित्र के आदेश के बाद भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ा। धनुष टूटते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों के गूंज उठा। धनुष यज्ञ की लीला का वर्णन आचार्य राजेश चौबे ने किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित सांवरिया, दिनेश यादव, लकी पांडेय, अनुपम मास्टर, विपिन दुवे, रिषभ मिश्रा, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें