मैनपुरी। घिरोर कस्बा में मंदिरों के साथ घरों में गुरुवार से कन्या पूजन शुरू होने के पश्चात शुक्रवार को सुबह से ही पूजा पाठ होने के साथ कन्या पूजन होना शुरू हो गए। कस्बा में नौ दिन व्रत रखने के पश्चात कुछ महिलाओं व पुरुषों ने गुरुवार को पूजा पाठ करने के साथ ही शुक्रवार को कन्या पूजन देखने को मिला। देखा जाएं तो रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम भी लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है। वही कन्या पूजन के दौरान 9 माह की आशिवी दुर्गा मां के स्वरुप में जब कन्या पूजन में पहुंची तो देखने वालों की फोटो, सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। वही पूजन में बैठी कन्याएं सोना,दिव्या,सहित आदि 11 कन्याओं का पूजन के वाद उन्हें भोज कराया गया।