मैनपुरी में श्रीराम कथा सेवा समिति की ओर से श्रीराम कथा एवं अष्टोतरशत् रुद्राभिषेक का आयोजन शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में 25 दिसंबर से किया जाएगा। 24 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आचार्य अवध बिहारी पांडेय ने बताया कि श्रीराम कथा में अयोध्या के विख्यात आचार्य भार्गव मुनीष महाराज द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा। इस दौरान घनश्याम दास गुप्ता, अमित राय, केके गुप्ता, सुधीर दुबे, मनीष तापड़िया, जीतू भदौरिया आदि मौजूद रहे।