मैनपुरी के बेवर में शहीद मेले के शहीद मंच पर रविवार को महाकवि देव दिवस पर कवि सम्मेलन हुआ। उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र ने उद्घाटन किया। संयोजक पूर्व प्रधानाचार्य ब्रज विलास दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। संदेश चौहान ने- लोग यहां के सुनो अकारण रक्तपात कर देते हैं। विवेकानंद ने- भारत मां को पड़ी जरूरत मैं शीश चढ़ाऊंगा। रूपलाल शाक्य रूप ने- सिंदूर उजाड़े जिन भारत की नारियों के बेहूदों को सबक सिखाने चली व्योमिका। बदन सिंह मस्ताना ने- बढ़ रहा हूं और बढ़ता ही रहूंगा। सियालाल शर्मा ने- भारत मां के लाल हमारे गौरव का गुणगान हुए। अध्यक्षता शिवनारायण दीक्षित ने और संचालन बदन सिंह मस्ताना ने किया। चौधरी इंद्रपाल सिंह, अनिरुद्ध यादव, राहुल दीक्षित, विनोद कुमार, वंश विद्रोही, राधामोहन दीक्षित, राज त्रिपाठी, हरिकेश यादव, सत्येंद्र पाल मौजूद रहे।