फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीईटी का पेपर आया आसान, जी-20 सम्मेलन से भी पूछे गए सवाल

मैनपुरी के 17 केंद्रों पर चल रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की सुबह की पाली में परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। परीक्षार्थियों के अनुसार, प्रश्न संबंधित विषयों से जुड़े थे। कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं था। सामान्य ज्ञान में वर्ष 2025 और 2026 की समसामयिक घटनाओं के साथ जी-20 सम्मेलन से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई है। उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। प्रश्नों का स्तर सामान्य होने के कारण उन्हें सवाल हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया, लेकिन परीक्षा केंद्रों की दूरी और यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि कई परीक्षार्थियों के केंद्र गृह जनपद से काफी दूर बनाए गए हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापस लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों ने बताया कि बसों और ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दिक्कतें बढ़ गईं। जो ट्रेनें उपलब्ध थीं, उनमें से कुछ गंतव्य तक देरी से पहुंचीं। इससे परीक्षार्थियों को समय और यात्रा को लेकर परेशानी उठानी पड़ी। उनका कहना था कि परीक्षा की तैयारी के साथ ही केंद्र तक पहुंचने की चिंता भी करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें