मैनपुरी में कई जगह रैन बसेरे बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में रात ना बिताए, उसे फुटपाथ पर या सड़क किनारे ना सोना पड़े। अगर ऐसा कोई भी व्यक्ति मिले तो उसे रैन बसेरे में पहुंचाएं, लेकिन पड़ताल में कई लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताते हुए नजर आए। आगरा बाईपास रोड पर सड़क किनारे कई लोग सोते हुए दिखाई दिए।