मैनपुरी। बेवर,कस्बा के अमर शहीद इंटर कॉलेज में आज बसंत पंचमी के अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ब्रज प्रांत तथा अमर शहीद इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती को परीक्षा से पूर्व प्रसन्न करने के लिए अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने पंचकुंडीय यज्ञ किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज सिंह चौहान उपस्थित रहे।