मैनपुरी के बेवर कस्बा में बीती रात और मंगलवार को दोपहर में एक घंटे की जोरदार बारिश से नालियां उफनकर सड़कों पर आ गई। बेमौसम की इस बारिश से गर्मी से तो पूरी तरह राहत मिल गई है लेकिन किसानों का भारी नुक़सान होने की संभावना जताई जा रही है। धान की पकी फसल की कटाई चल रही है तो वहीं अगैती आलू व सरसों की फसल में भी नुकसान बताया गया है। वहीं बिजली घर में भी आकाशीय बिजली के गिरने से सुवह से कस्वा की बत्ती गुल है। बिजली विभाग के अधिकारी फाल्ट ढूंढने में लगे हैं।