फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिला अस्पताल में बंदरों का आतंक, मरीज-तीमारदार परेशान; हमले और सामान छीनने की बढ़ी घटनाएं

मैनपुरी। जिला अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार बंदरों की वजह से काफी परेशान है। कई बार बंदर मरीजों के ऊपर हमला कर देते हैं। इसके अलावा अस्पताल में खड़े दो पहिया वाहनों के बैग में रखे हुए सामान को निकाल कर खराब कर देते हैं। इससे मरीज काफी परेशान है। अस्पताल में आने वाली महिलाएं, पुरुष व बच्चों के ऊपर बंदरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी कई बंदर जिला अस्पताल में घूमते हुए दिखाई दिए। नगर पालिका को इन बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस समस्या का निवारण करने के लिए नगर पालिका की तरफ से कोई भी पहल नहीं की जा रही है। वहीं कई बार अस्पताल के अंदर ओपीडी व अन्य जगहों पर घूमते हुए कुत्ते भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें