फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सात साल की बच्ची से दरिंदगी, परिजनों को इस हाल में मिली मासूम

Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 07:02 PM IST

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को आरोपी सात साल की बालिका को धोखे से अपने साथ ले गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजन जब मुंडन कार्यक्रम से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। आरोपी से पूछा तो उसने गाली-गलौज की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को वह बच्चे का मुंडन कराने के लिए गए थे। सात वर्षीय पुत्री घर पर थी। इस बीच आरोपी प्रदीप उर्फ शेरा उनके घर आया बेटी को कुछ सामान मंगाने की बात कह कर साथ ले गया। आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया। वह जब पत्नी बच्चों के साथ घर लौटे तो बेटी ने सारी घटना बताई, जसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब आरोपी से पूछा तो वह गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें