मुलायम के गढ़ मैनपुरी में आज मतदान हो रहा है। सपा के सामने विरासत बचाने की चुनौती तो भाजपा के सामने हार का सूखा खत्म करने का मौका। लेकिन इस दौरान सपा लगातार मतदान को प्रभावित करने के आरोप लगा रही है। एक्स पर समाजवादी पार्टी के एकाउंट से अब 10 से अधिक पोस्ट डालकर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।