मैनपुरी शहर के देवी रोड पर चुंगी के पास विद्युत निगम की लापरवाही का नजारा देखने को मिला। यहां बिजली की लाइन टूटने के बाद उसे जोड़ने की जेहमत नहीं उठाई। लाइन को एक पेड़ में बांध कर भूल गए, स्थानीय लोग डरे हैं, लाइन में करंट दौड़ रहा है या बंद किसी को नहीं पता, आसपास कई घर दुकान हैं, बच्चे भी बाहर खेलते हैं।