मैनपुरी में महाराणा प्रताप की जयंती पर बृहस्पतिवार को क्षत्रिय समाज के लोग उत्साहित थे। करहल चौराहा पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान हाइड्रा पर चढ़ कर कुछ युवकों ने माला पहनाई। वजन अधिक होने के कारण हाइड्रा कुछ नीचे आकर पलट गई। जिसके चलते आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। एक बड़ा हादसा होने से बच गया।