फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शंकर के भक्तों की राह में लापरवाही के कंकड़, किशनी-रामनगर रोड पर पेचवर्क उखड़ा

शंकर के भक्तों को आरामदायक रास्ते से नहीं बल्कि अब कंकड़ों से होकर गुजरना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की यह लापरवाही शिवभक्तों के लिए परेशानी का कारण बनने वाली है। पिछले सोमवार को कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों की सहूलियत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिले के कई इलाकों में मौजूद गड्ढों को पेचवर्क कर सही किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को पूरे दिन हुई बारिश ने पेचवर्क की पोल खोल कर रख दी है। कई मार्गों पर गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। गड्ढों में पानी भर गया है। ऐसे में शिवभक्तों को कांवड़ लेकर आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एके अरुण ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिन मार्गों पर गड्ढे हुए हैं। वहां फिर से कार्य कराया जा रहा है। ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें