मैनपुरी के थाना एलाऊ के सुगांव में 8 वर्षीय एक बच्ची की खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि उनके गांव में एक किसान ने अपने खेत में मोबाइल का टाॅवर लगा रखा है। उसके पास ही वह अमरूद की बागवानी कर रहा है। अमरूद को बच्चों से बचाने के लिए उसने खेत के चारों ओर 440 वाट के करंट का तार लगा रखा था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उनकी बच्ची खेत की तरफ गई और बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मासूम का शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।