मैनपुरी जिले में पुलिस का भय खत्म हो गया है। एक जिला बदर हिस्ट्रीशीटर ने थाना करहल के गांव नगला कंचनपुर में बुधवार को ग्राम प्रधान से रंजिश के चलते गांव में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सामने आया। हिस्ट्रीशीटर ने प्रधान के घर में घुसकर उसे व दो अन्य लोगों को गोलियां मार दीं। पुलिस ने बुधवार रात हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार किया। ग्राम प्रधान ने हिस्ट्रीशीटर सहित 15 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।