घिरोर। हाई स्कूल के हिंदी पेपर के पहले दिन छात्र-छात्राएं सुबह से ही जल्दी पहुंचे जिससे कक्ष संख्या देख कर रोल नंबर मिलान कर पेपर देने के लिए बैठ सके। जिसके चलते समय से पहले ही पहुंचकर रोल नंबर देख कर कक्ष संख्या के साथ मिलान करते दिखे तो वही शिक्षक भी गहनता से सर्च कर रहे है। विकास खंड घिरोर क्षेत्र के श्री महावीर सिंह इंटर कॉलेज जौहरी नगर में हिंदी के पहले पेपर में 435 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसके चलते सुबह से छात्र छात्राएं पहुंच कर अपने कक्ष सख्या के साथ रोल नंबर मिलान कर रहे थे। तो वही शिक्षक विदेश बाबू,मूल चन्द्र यादव,सुनील कुमार यादव, गेट पर गहनता से सर्च करते हुए बच्चों को गेट से अंदर जाने दे रहे है। वही बच्चों की सर्च से पूर्व शिक्षक विदेश बाबू ने सख्त निर्देश देते हुए बताया कि कोई भी छात्र छात्रा किसी भी प्रकार की सामग्री स्कूल के अन्दर नहीं ले जायेगा। इसका विशेष ध्यान रखे।