फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झमाझम बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी, किसानों में खुशी की लहर

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में रविवार की रात से हो रही झमाझम बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी का काम कर रही है। वहीं सोमवार को दिन में 11बजे से मूसलाधार बारिश रुक-रुक कर हो रही है, जिससे किसान खुश हैं। रक्षाबंधन से क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों की धान की फसल के लिए सिंचाई की समस्या हो रही थी। किसान डीजल पंप सेट से पानी लगाकर धान कि फसल को सींच रहे थे। किसान लालू पांडेय, रविन्द्र शाक्य का कहना है कि बरसात न होने से धान की फसल में कीड़ा लग रहा था।तेज बरसात होने से फसल में कीड़ा की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी।रात से चल रही बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है।अगर बरसात एक सप्ताह ठीक से हो गई तो धान की फसल में अच्छी पैदावार होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें