बेवर। श्याम प्रभु खाटू श्याम जी महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जुटे श्रृद्धालुओं ने श्याम प्रभु आरती उतारी तथा जयकारे लगाए। श्याम प्रभु की यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। गुरुवार को नववर्ष के पहले दिन भगवान श्याम प्रभु खाटू वाले महाराज की यात्रा कोयला वाली गली व भरथना चक्की के निकट यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्याम यात्रा छिवरामऊं तिराहे से होती हुई सदर चौराहे, इटावा रोड से जीटी रोड होते हुए अस्पताल तिराहे से बस स्टैंड चौराहे पर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रृद्धालु श्याम प्रभु के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में विक्की गुप्ता,सनी गुप्ता, अंशू वैस,शिव नरेश गुप्ता,देवू गुप्ता,राजू गुप्ता, अमित सक्सेना, कल्लू गुप्ता आदि मौजूद रहे ।