नेशनल हाईवे-34 कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। भोगांव क्षेत्र में हर दिन हाईवे का नया हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। अब दिल्ली से कानपुर जाने वाली लेन में फ्लाईओवर के पास किलोमीटर 277 के निकट के पैनल में दरार आ गई है। जिम्मेदार इससे पूरी तरह बेखबर हैं।