फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नहर में व्यक्ति के डूबने की चर्चा, तलाश जारी

मैनपुरी के घिरोर में इटावा ब्रांच नहर के पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर को एक व्यक्ति के डूबने की चर्चा से सनसनी फैल गई। नहर के पास मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन झाड़ियां होने की वजह से वे सफल नहीं हो पाए। चश्मदीद घनश्याम, चरण सिंह, विनय और कुलदीप ने बताया कि डूबते हुए व्यक्ति को सबसे पहले उन्होंने देखा और उसे बचाने के लिए दौड़े। कुछ देर तक व्यक्ति का सिर और हाथ पानी के ऊपर दिखाई दिए, लेकिन फिर वह गायब हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कुछ स्थानीय लोगों को नहर में उतरकर तलाश करने के लिए कहा। रतन सिंह, गुलशन, लालू और विजेंद्र ने नहर में कूदकर खोजबीन की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें